{"_id":"69bafe53fefcb9b1e9058f49","slug":"illegal-storage-of-gas-cylinders-in-lalipur-fir-against-one-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151218-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लालीपुर में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण, एक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लालीपुर में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण, एक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-13-छापेमारी में पकड़े गए घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। भिटौरा विकास खंड के लालीपुर गांव में पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक मकान से कुल 24 सिलिंडर बरामद किए गए जिनमें छह भरे और 18 खाली थे। सभी सिलिंडरों की सील खुली हुई मिली। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में मोनू घर में गैस सिलिंडर रखकर उन्हें ब्लैक में बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम को छापा मारने के लिए भेजा।
टीम ने मौके पर जाकर जांच की और 24 सिलिंडर बरामद किए जिनमें छह भरे और 18 खाली थे। सभी सिलिंडरों के लॉक टूटा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने गैस सिलिंडरों की खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार की लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामद सिलिंडरों को कब्जे में लेकर शास्त्री इंडेन गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जब्त सभी सिलिंडर इंडेन गैस के हैं।
Trending Videos