{"_id":"69bafc718d7abd02dc0d9a73","slug":"10-roads-will-be-renovated-rs-589-crore-will-be-spent-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151211-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 10 सड़कों का होगा नवीनीकरण, 5.89 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 10 सड़कों का होगा नवीनीकरण, 5.89 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
फोटो-39-जर्जर पड़ा लोधीगंज से रमवा रोड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर बनाने के लिए 10 सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत किया जाएगा। इस कार्य पर कुल 5.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना के तहत पुरवा-मिर्शकला, भगवंतनगर-दूधीकगार मार्ग पर 1.50 करोड़ रुपये, जहानाबाद-साढ़ रमईपुर बाईपास मार्ग पर 45 लाख रुपये, बहराइच-बांदा मार्ग (शहरी भाग) पर 1.08 करोड़ रुपये, नेवरी-लहरी सरांय चिल्ली मार्ग पर 48 लाख रुपये, कलाना-कापिल वाया नोनारा मार्ग पर 42 लाख रुपये, सरहनखुर्द-सिकंदरपुर मार्ग पर 48 लाख रुपये, रामपुर कुर्मी–इब्राहिमपुर नवाबाद मार्ग पर 43 लाख रुपये, आलमगंज-ममनापुर-जमुनीखेड़ा-दरौटा लालपुर मार्ग पर 35 लाख रुपये, जाफरगंज–गजईपुर मार्ग पर 36 लाख रुपये और बिंदकी ललौली–नरैचा मार्ग पर 34.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़कों के नवीनीकरण से यात्रा समय घटेगा। ग्रामीण और शहर के बीच संपर्क मजबूत होगा और आवागमन आसान होगा। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे आम लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
मिर्शकला के रामलाल ने कहा कि सड़क बनने से रोजाना आवागमन आसान होगा और समय की बचत होगी। रमईपुर की सुनीता देवी ने बताया कि खराब सड़क के कारण काफी परेशानी होती थी अब राहत मिलेगी। शहर क्षेत्र के राजेश कुमार ने बहराइच–बांदा मार्ग के सुधार से जाम और आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद जताई।
सरहनखुर्द के मुकेश सिंह ने कहा कि बाजार तक पहुंच आसान होगी। जमुनीखेड़ा की रीना देवी ने बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा मिलने की बात कही। ललौली के अमित यादव ने कहा कि सड़क बनने से किसानों को फसल ले जाने में बड़ा फायदा होगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी सड़कों का काम निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos