{"_id":"6a061e318ef7e36de801e409","slug":"the-womans-body-was-cremated-after-the-fir-was-lodged-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154723-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला के शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला के शव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुसैनगंज। अवैध संबंध की आत्मग्लानि में जहर खाने से एक महिला की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को परिजन ने प्राथमिकी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब छह घंटे तक परिजन शव को रोके रहे। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने महिला की मौत के मामले में भतीजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के औढ़ेरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी नीलम (30) ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। इस पर पुलिस पहुंची। मायके और ससुराल पक्ष ने महिला के भतीजे अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि अमित की प्रताड़ना के कारण नीलम ने यह कदम उठाया। आरोप है कि अमित ने नीलम को प्रेमजाल में फंसाकर उसे प्रताड़ित करता था। इस पर महिला ने जहर खा लिया था। पुलिस ने विजय कुमार की तहरीर पर अमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में दोपहर दो बजे महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos