फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested for snatching jewelry from a woman.

Fatehpur News: महिला से जेवर की टप्पेबाजी में दो गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching jewelry from a woman.
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में एक महिला से जेवर की टप्पेबाजी करने वाले दो अंतरजनपदीय टप्पेबाजों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कान के दो झुमके, एक कमरबंद पेटी, दो कंबल और 1520 रुपये बरामद किए गए। यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। थरियांव के औरेई निवासी शुकंतुला के घर दो लोग पानी पीने के बहाने पहुंचे। उन्होंने झाड़फूंक का झांसा दिया। इसके बाद महिला का कमरबंद पेटी और कान की झुमकी टप्पेबाजी कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को हनुमानपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। ईशाक उर्फ कैशन और सहनूद को गिरफ्तार किया गया। ये कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed