{"_id":"6a73877c543d5827740906e4","slug":"vijayipur-committee-closed-farmers-protest-over-fertilizer-crisis-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-159878-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विजयीपुर समिति बंद, खाद संकट पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विजयीपुर समिति बंद, खाद संकट पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयीपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने खाद वितरण ठप होने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि विजयीपुर की सहकारी समिति कई महीनों से बंद है। इससे पर्याप्त खाद होने के बावजूद किसानों को निजी दुकानों से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने समिति को तत्काल खोलने और खाद वितरण शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में छुट्टा गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने अन्ना मवेशियों को गौशालाओं में भेजने की प्रभावी व्यवस्था की मांग की। किशनपुर पावर हाउस से कम वोल्टेज की आपूर्ति हो रही है। इससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं और सिंचाई प्रभावित हो रही है।
भाकियू नेताओं ने जल जीवन मिशन की पानी टंकियों के अनियमित संचालन से पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने रामपुर थरियांव पावर हाउस क्षेत्र में खेतों पर झूल रही हाईटेंशन लाइन को दुर्घटना का कारण बताया। खंड विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में एडीओ आईएसबी अमरनाथ, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अंबोल सिंह पटेल गिरजाशंकर मिश्रा, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।