फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man identified among two bodies found by the riverside.

Fatehpur News: नदी किनारे मिले दो शवों में युवक की पहचान

Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Young man identified among two bodies found by the riverside.
हुसैनगंज। भिटौरा के गंगा पुल के पास मंगलवार रात जलकुंभी में मिले दो शव में से युवक की पहचान हो गई है, जबकि महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और हाइड्रा की मदद से रात करीब 11 बजे शवों को बाहर निकाला था। युवक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के शिवा कुमार (24) के रूप में हुई। शिवा कुमार की पहचान उसकी पैंट से मिले पर्स में रखे आधार कार्ड से हुई। बुधवार को परिजन फतेहपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजन ने महिला के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया। शिवा की मां संजू देवी ने बताया कि वह फास्ट फूड कारीगर था। वह कानपुर में काम की तलाश में गया था। एक अगस्त को उसने फोन पर बताया था कि कानपुर में उसका बैग और रुपये छीन लिए गए थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन

आलोक पांडेय ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। उसने नीले रंग की मैक्सी पहनी हुई थी। शुरुआती जांच में दोनों शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य जिलों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed