सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers create ruckus over construction of mining route through Bhumidhari land

Fatehpur News: भूमिधरी जमीन से खदान का रास्ते बनाने पर ग्रामीणों का हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus over construction of mining route through Bhumidhari land
विज्ञापन
ललौली। थानाक्षेत्र के अढ़ावल खदान के रास्ता विवाद सुलझाने गई राजस्व टीम का मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमिधरी जमीन को कब्रिस्तान की जगह दिखाकर खदान का रास्ता बनाया गया है। इस दाैरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालांकि तहसीलदार ने पैमाइश के लिए जांच टीम गठित की है।
Trending Videos

अढ़ावल खदान में आने-जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग की ओर से कुछ दिन पहले मार्ग की पैमाइश की गई थी। हालांकि इस पैमाइश पर ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने खनन कार्य में मार्ग से आने-जाने वाहनों पर रोक लगा रखी थी। इसे लेकर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल धर्मवीर ने बताया कि सरकारी भूमि पर राजस्व विभाग का अधिकार होता है। उनके अनुसार भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। विभाग आवश्यकतानुसार उसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। भूमि मंदिर, मस्जिद या कब्रिस्तान से संबंधित क्यों न हो।
सदर तहसीलदार अमरीश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। कब्रिस्तान की जमीन से रास्ता दिए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि जांच में ऐसा पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed