सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young girl reaches Bindki Road station by MEMU; handed over to Childline.

Fatehpur News: मेमू से बिंदकी रोड स्टेशन पहुंची मासूम, चाइल्डलाइन को सौंपा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Young girl reaches Bindki Road station by MEMU; handed over to Childline.
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर तिराहे पर बुधवार रात करीब 10 बजे सात वर्षीय बच्ची अकेली घूमती मिली। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम शब्बो पिता का नाम सलमान उर्फ राजू पंडित और मां का नाम नूरजहां बताया। उसने बताया कि वह कानपुर सेंट्रल के पास रहती है। बच्ची किसी व्यक्ति के साथ मेमू में बैठ गई थी। ट्रेन जब बिंदकी रोड स्टेशन पहुंची तो वह वहां उतर गई। यहां से वह पैदल चलते हुए पहुर तिराहे तक पहुंच गई थी। थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि बच्ची सुरक्षित है। उन्होंने चाइल्डलाइन को सूचित किया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed