{"_id":"6a3449d6dc92ea2f4a053789","slug":"young-man-found-hanging-after-dispute-with-wife-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156956-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
फाइल फोटो-10-श्रवण कुमार प्रजापति। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकेवर। मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। युवक की मां ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव निवासी श्रवण कुमार प्रजापति (32) पिछले तीन वर्षों से पंजाब प्रांत के जालंधर में मजदूरी करता था। वह रविवार को घर आया था। उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा गांव निवासी पिंकी से हुई थी।
बुधवार को वह जालंधर जाने के लिए कानपुर निकला था लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण रात करीब आठ बजे घर लौट आया। घर पहुंचने पर पत्नी पिंकी किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पिंकी बाहर सोने चली गई। श्रवण कमरे में चला गया।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे पिंकी ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह पड़ोस की छत के रास्ते घर के बरामदे में पहुंची। यहां श्रवण कुमार का शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका देख उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर घर के पीछे झोपड़ी में छोटे बेटे सर्वेश के साथ रह रही मां रामदुलारी भी पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि बहू किसी से बातचीत करती थी जिसका बेटा विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था और गांव स्तर पर पंचायत भी हुई थी।
उनका आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मां रामदुलारी ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।