सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth dies after falling from tractor, family alleges murder

Fatehpur News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from tractor, family alleges murder
फाइल फोटो-37-कमलेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरने से युवक कमलेश कुमार की मौत हो गई। परिजन ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया और ट्रैक्टर चालक दिनेश कुमार समेत चार लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

तारापुर गांव निवासी सोम प्रकाश ने बताया कि उनके बहनोई कमलेश कुमार 15 मार्च की शाम हरगोविंद सिंह उर्फ दद्दू सिंह और विकास सिंह के बुलाने पर ट्रैक्टर संख्या UP 71 BH 4367 की ट्रॉली में लाही का भूसा लादकर भदौंहा स्थित ईंट भट्ठे की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार ट्रैक्टर को दिनेश कुमार चला रहा था। रक्षपालपुर और हरदासपुर सराफन के बीच बरगद के पेड़ के पास मोड़ पर तेज रफ्तार से मोड़ने के कारण झटका लगने से कमलेश ट्रॉली से गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन और ग्रामीण कमलेश को सीएचसी खखरेरू ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोम प्रकाश ने हरगोविंद, विकास, दिनेश और सौरभ पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-37-कमलेश। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-37-कमलेश। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed