फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A statue of Lokmata Ahilyabai Holkar will be installed at Subhash Chauraha in Tundla.

Firozabad News: टूंडला के सुभाष चौराहे पर लगेगी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा

Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A statue of Lokmata Ahilyabai Holkar will be installed at Subhash Chauraha in Tundla.
टूंडला के वैशालीपुरम में बैठक करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगरसंगठन - फोटो : टूंडला के वैशालीपुरम में बैठक करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संगठन
टूंडला। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने रविवार को वैशालपुरम स्थित अपने आवास पर पाल, बघेल और धनगर समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नगर के सुभाष चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शासन से प्रतिमा की स्वीकृति मिल गई है। आगामी 18 अक्टूबर की सुबह सुभाष चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इस चौराहे पर पहले से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाएं स्थापित हैं, और अब यहां अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगने से यह तीसरी महापुरुषों की प्रतिमा होगी। बैठक में समाज के उत्थान और तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें दयालराम दयालु, चरन सिंह बघेल, होरीलाल बघेल, अरविंद बघेल, रामबाबू बघेल, डॉ. सत्यप्रकाश धनगर, दिनेश बघेल और डॉ. सर्वेश बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed