{"_id":"6acc437cc0aab6eab603aacc","slug":"video-durga-puja-festival-begins-in-tundla-with-a-kalash-yatra-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला में कलशयात्रा के साथ दुर्गापूजा महोत्सव शुरू।","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
VIDEO: टूंडला में कलशयात्रा के साथ दुर्गापूजा महोत्सव शुरू।
टूंडला। नगर व देहात क्षेत्र में शारदीय नवरात्रा के साथ ही दुर्गा महोत्सव स्थलों पर भूमि पूजन व कलश यात्रा निकालकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुजारियों ने मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन कर मां दुर्गे की प्राण-प्रतिष्ठा की। देहात क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय प्रांगण में दुर्गा महोत्सव के लिए भूमि पूजन व हवन यज्ञ के साथ ही कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर क्षेत्रीय जनता को दुर्गापूजा महोत्सव में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया। इसी तरह विद्यालय संबर्धिनी धर्मशाला में हवन-पूजन के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई।अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने बताया कि दुर्गापूजा महोत्सव में डांडिया, गरवा व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उत्तर मध्य रेलवे फ्रेंड्स क्लव में महोत्सव पांडाल में हवन-पूजन किया गया। महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक अक्षयदीप सिंह चौहान ने कहा कि महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
गांव चुल्हावली में सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजकों ने मां दुर्गे की भव्य प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर पांडाल में स्थापित किया। जहां पूजा-अर्चना व आरती के साथ दर्शनों को खोल दिया गया। पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी के मुताविक नवमीं तक मां दुर्गे की गांव में धूम रहेगी। प्रधान देवकी कुमारी, भंवर सिंह सोलंकी, हेमंतदास महाराज, पवन यादव, ज्वाला सोलंकी, छोटे शर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। नगला मस्जिद में कलश यात्रा निकालकर मातरानी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इधर यमुना तलहटी के गांव रसूलाबाद में छह व छहरी में एक स्थान पर कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।