फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Assault and extortion after trespassing into the home of a Women's Welfare Officer and a Judicial Magistrate.

Firozabad News: महिला कल्याण अधिकारी और न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में घुसकर मारपीट व बदसूली

Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assault and extortion after trespassing into the home of a Women's Welfare Officer and a Judicial Magistrate.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला शेख लतीफ में महिला कल्याण अधिकारी/जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर अनम आकाशा और उनकी मां फिरदौस अंजुम (सीडब्ल्यूसी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) के घर में आधी रात घुसकर रिश्तेदारों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और बदसूली का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अनम आकाशा के अनुसार 11 अगस्त की रात उनके घर में मामी शादाब जमील, उनके पुत्र अफान जमील, पुत्री तंजीला जमील तथा अलीगढ़ से आए उनके साथ अन्य बाहरी लोग घुस आए। आरोपियों ने उन्हें व उनकी बीमार माता फिरदौस अंजुम, मामा राशिद जमील और भाई हाशिम नसीम को पीटा। इस दौरान घर में मौजूद हाशिम नसीम की 8 माह की गर्भवती पत्नी शाइना के साथ भी धक्का-मुक्की कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इससे चीख-पुकार मच गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आईं, वहीं हाशिम नसीम के चेहरे, आंख और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव में खुद आरोपी युवती के कपड़े उसके पिता (असद जमील) द्वारा रोकने पर फटे थे। लेकिन अब विपक्षी पक्ष झूठे आरोप लगाकर उनके परिवार (हाशिम नसीम और राशिद जमील) को फंसाने की साजिश रच रहा है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूरा विवाद बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ था। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed