{"_id":"6a382cc8430b513eb60205a1","slug":"attacked-a-woman-with-a-sharp-edged-weapon-driven-by-the-greed-for-twenty-million-rupees-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-177822-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो करोड़ के लालच में किया था महिला पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो करोड़ के लालच में किया था महिला पर धारदार हथियार से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव में शुक्रवार रात सोते समय महिला सुमन पर बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। गंभीर रूप से घायल सुमन का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव भावली निवासी पीड़िता के भाई प्रवेश कुमार ने गांव के ही एक युवक छोटेलाल पर दो करोड़ रुपये के लालच में हमला करने या कराने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रवेश कुमार के अनुसार, उनके बहनोई और भांजा दोनों मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिसके कारण सुमन ही घर और खेती-बाड़ी की देखरेख करती हैं। गांव का छोटेलाल नामक व्यक्ति पिछले 10 वर्षों से सुमन के घर और खेती के कामों में मदद कर रहा था। हाल ही में सुमन ने अपनी एक जमीन को करीब दो करोड़ रुपये में बेचा था, जिसके लालच में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।