{"_id":"6a382bc8cd1bcdd6b50b8518","slug":"passenger-traveling-while-sitting-at-the-train-door-falls-and-gets-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-177832-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा यात्री गिरा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा यात्री गिरा, घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला। ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर चंडीगढ़ से उन्नाव की यात्रा कर रहे रेलयात्री का संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से गिर गया। हादसे में रेलयात्री गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
उन्नाव के थाना बिहार अंर्तगत गांव कलुआ खेड़ा निवासी मोहित (20) चंढ़ीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है।23 जून को उसकी बड़ी बहन गोल्डी की शादी है। बहन कह शादी के लिए वह घर लौट रहा था। वह शनिवार मध्यरात्रि ऊंचाहार एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सवार हुआ था। कोच में जगह न मिलने पर वह ट्रेन के दरवाजे पर ही बैठकर उन्नाव की यात्रा कर रहा था। ट्रेन टूंडला स्टेशन से हिरनगांव चौकी क्षेत्र के निकट पहुंची थी।
तभी अचानक दरवाजे पर लगे हैंडिल से उसकी पकड़ छूट गई तथा वह ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने पर वह गंभीर घायल हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद कई घंटे तक वह वहीं पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। साथ ही उसके भाई रोहित को सूचना दी। थाना पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक रेलयात्री गंभीर घायल हो गया था। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
भाई ने लगाया अन्य रेलयात्री पर धक्का देने का आरोप
टूंडला। ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरकर घायल हुए मोहित के भाई रोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका भाई ट्रेन से अचानक नहीं गिरा है। उनके भाई को धक्का मारा गया है। उनके घायल भाई ने होश आने पर बताया है कि यात्रा के दौरान उसे किसी अन्य रेलयात्री ने धक्का दे दिया था, जिससे वह ट्रेन से गिर गया था।