{"_id":"6a22852aa724fe7a1f005291","slug":"aunt-beats-nephew-to-death-tanveer-s-neck-is-broken-doctor-performing-autopsy-shakes-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौसी ने पटक-पटक कर मार दिया भतीजा! टूट गई तनवीर की गर्दन; पीएम करने वाले डॉक्टर के कांपे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौसी ने पटक-पटक कर मार दिया भतीजा! टूट गई तनवीर की गर्दन; पीएम करने वाले डॉक्टर के कांपे हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मासूम आरव की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मौसी पर अपने ही भतीजा का बेरहमी से कत्ल करने का आरोप है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के कृष्णा नगर में छह माह के मासूम तनवीर की मौत के मामले में भले ही मां की तहरीर पर मौसी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हो गया हो, लेकिन कोर्ट में इसे साबित करना उत्तर थाना पुलिस के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। शिकोहाबाद के आरव हत्याकांड की तरह यहां पुलिस के पास कोई सीसीटीवी फुटेज या स्वतंत्र चश्मदीद नहीं है। यह पूरी घटना आधी रात को एक बंद कमरे के भीतर हुई, जहां सिर्फ दोनों बहनें और मासूम तनवीर मौजूद थे।
Trending Videos
पुलिस का मानना है कि इस केस की सबसे पेचीदा कड़ी कन्हैया का ससुराल पक्ष है, जिस किराए के मकान में यह वारदात हुई, वहां संजना के पिता दिनेश, भाई साहिल, चैनी और पीयूष भी मौजूद थे, जिन्होंने दोनों बहनों को अलग कराया था। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ये लोग अदालत में अपनी एक बेटी के बच्चे की मौत के इंसाफ के लिए अपनी ही दूसरी बेटी (वंदना) के खिलाफ गवाही देंगे या समय के साथ अपने बयानों से मुकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इस संघर्ष की नींव मामूली दूध पिलाने का विवाद नहीं बल्कि लंबे समय से सुलग रही नफरत की आग थी। संजना को अपनी सगी बहन वंदना पर गहरा शक था कि वह उसका हंसता-खेलता घर बर्बाद करना चाहती है। संजना को शक था कि वंदना के संबंध एक पुरुष से हैं। इसी शक के ताने-बाने ने बुधवार की रात को उग्र रूप ले लिया, जिससे दो बहनों की लड़ाई में मासूम की जान चली गई।
सिर के पीछे की हड्डी टूटी, विसरा सुरक्षित
बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने मासूम के साथ हुए हादसे की गंभीरता को पुख्ता किया है। डॉक्टरों के अनुसार, तनवीर के सिर के पीछे की हड्डी टूटी पाई गई है, जो उसकी मौत की मुख्य वजह बनी। इसके साथ ही अंदरूनी अंगों की स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए डॉक्टरों ने बच्चे का विसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पत्नी की पुकार सुन छत से नीचे भागा कन्हैया
बच्चे की मौत के बाद पिता बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख उठा। उसने कहा कि मैं मेले से लौटने के बाद थक-हार कर छत पर चला गया था। कुछ देर बाद अचानक नीचे कमरे से संजना की चीख और रोने की पुकार सुनाई दी। मुझे लगा दोनों बहनों में हमेशा की तरह झगड़ा हो रहा है लेकिन जब मैं नीचे पहुंचा तो मेरी दुनिया उजड़ चुकी थी। मेरा मुन्ना बेजान पड़ा था। वह पागलों की तरह बच्चे को सीने से लगाकर बाहर भागा। बच्चे की टूटती सांसों को बचाने के लिए कन्हैया के पास कोई साधन नहीं था। वह उसी ई-रिक्शा की तरफ भागा, जिससे वह दिनभर सवारी ढोकर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाता था। आधी रात को सुनसान सड़क पर वह मासूम को लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। कन्हैया घंटों अस्पताल के गलियारे में बच्चे के शव को सीने से चिपकाकर रोता रहा।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटना आया है और विसरा सुरक्षित किया गया है। मां संजना की तहरीर के आधार पर वंदना के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अदालत के लिए एक मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके।