सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident two injured

Firozabad News: कार का गेट खुलने से टकराए बाइक सवार ससुर-दामाद

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident two injured
फोटो11ट्रामा सेंटर में घायल दामाद और ससुर का होता उपचार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी ओवरब्रिज के नीचे ओवीएम स्कूल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कार चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। गोपाल आश्रम के सामने स्थित एजेंसी से बाइक पर रसोई गैस सिलिंडर लेकर लौट रहे ससुर-दामाद सामने खड़ी कार का गेट अचानक खुलने से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है।
Trending Videos

घायलों की पहचान थाना मटसेना के गांव हलपुरा निवासी दामाद प्रदीप (45) और उनके ससुर थाना शिकोहाबाद के नगला बिलोटिया निवासी हुकुम सिंह (62) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर स्मार्ट रोड के तहत बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए खोदी गई सड़क के किनारे और वहां पड़ी मिट्टी से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्रीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और नगर निगम की लापरवाही के कारण सड़क पर खोदे गए गड्ढे और फैली मिट्टी हादसों का सबब बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed