सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news water connection protest

Firozabad News: सबमर्सिबल से नए कनेक्शन का विरोध, नगर निगम दफ्तर पहुंचीं संत नगर की महिलाएं

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad news water connection protest
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति और नए कनेक्शनों को लेकर नगर निगम के जलकल विभाग में बृहस्पतिवार को गहमागहमी रही। वार्ड 29 के संत नगर की महिलाओं ने सरकारी सबमर्सिबल से नए कनेक्शन जोड़ने का विरोध किया। वहीं, अट्टावाला मोहल्ला और मेहताब नगर में पानी की किल्लत की शिकायतों पर विभाग की टीमें सक्रिय रहीं।

वार्ड 29 के संत नगर की एक गली में करीब 25 परिवार लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इन परिवारों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलकल विभाग एक मौजूदा सबमर्सिबल पंप से नए कनेक्शन जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का विरोध करते हुए दर्जनों महिलाएं बृहस्पतिवार को जलकल विभाग के कार्यालय पहुंच गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं, जिनमें शांति देवी, ऊषा देवी और रामरती शामिल थीं, ने कहा कि सबमर्सिबल पर पहले से ही भारी भार है। उनका तर्क था कि यदि इससे और नए कनेक्शन जोड़े गए, तो पुराने उपभोक्ताओं के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। महिलाओं के कड़े तेवर देख जलकल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर संत नगर में नए कनेक्शनों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। दूसरी ओर, अट्टावाला मोहल्ला और मेहताब नगर से पानी की किल्लत की शिकायतें मिलीं। पेयजल किल्लत संबंधी शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अवर अभियंता (जेई) जलकल अभिषेक कुमार और मनोज कुमार बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ अट्टावाला मोहल्ला पहुंचे। हालांकि, विभागीय अधिकारियों के अनुसार मौके पर की गई जांच में जलापूर्ति सामान्य और ठीक पाई गई। मेहताब नगर में मोटरों की मरम्मत: उधर, मेहताब नगर इलाके में पानी के संकट को दूर करने के लिए जलकल विभाग ने पुराने नलकूप पर स्थापित पंपिंग मोटरों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


बयान----
पेयजल संबंधी शिकायतों के निस्तारण को लेकर जलकल विभाग पूरी तरह गंभीर है। संत नगर की महिलाओं की चिंताओं और अन्य मोहल्लों से आ रही पानी की किल्लत की समस्याओं को दूर करने के लिए मौके पर तकनीकी टीमें भेजी गई हैं। सभी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
- सतीश कुमार, एक्सईएन (जलकल), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed