फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brick Manufacturers' Association convention concludes with elections.Brick Manufacturers' Association convention concludes with elections.

Firozabad News: ईट निर्माता समिति के अधिवेशन चुनाव के साथ संपन्न

Mon, 10 Aug 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brick Manufacturers' Association convention concludes with elections.Brick Manufacturers' Association convention concludes with elections.
फोटो-16 ईट भट्टा समिति के अधिवेशन में मौजूद संतबीएस यादव व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में जनपद ईंट निर्माता समिति का अधिवेशन और चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें संत बीएस यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। राजपाल सिंह लोधी को महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद ईंट भट्ठा निर्माता समिति के अधिवेशन में ऑल इंडिया ब्रिक एंड टाइल्स फेडरेशन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी ने कहा कि ईंट भट्ठा कारोबार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। अधिवेशन में इन समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। पर्यवेक्षक कुमदेश चंद्र यादव के निर्देशन में चुनाव अधिकारी अशोक कुमार, देवशरण आर्य और राजपाल सिंह की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

चुनावों में सर्वसम्मति से संत बीएस यादव को अध्यक्ष चुना गया, जिनका सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। डॉ. धीरेंद्र जैन को उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह लोधी को महामंत्री, अवनीश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष और सुनेत्र सिंह यादव को सचिव चुना गया। कैबिनेट के अन्य सदस्यों का चयन अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति से किया जाएगा। नव-निर्वाचित अध्यक्ष संत बीएस यादव ने कहा कि भट्टा संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed