{"_id":"6a78dd1e275e39300f0602f3","slug":"unveiling-of-dr-bhimrao-ambedkars-brass-statue-firozabad-news-c-169-1-mt11005-181791-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
फोटो-18 आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद आंबेडकर भवन नई बस्ती के जीर्णोद्धार के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव प्रबंध समिति, आंबेडकर भवन नई बस्ती में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। इस अवसर पर आनंद कुमार गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 51 किलोग्राम की प्रतिमा भेंट की, जो आंबेडकर शोभायात्रा के डोला के लिए समर्पित की गई। प्रतिमा का अनावरण नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने किया।
इस माैके पर, संगठन ने महापौर को आंबेडकर भवन, नई बस्ती के जीर्णोद्धार के लिए एक ज्ञापन सौंपा। महापौर कामिनी राठौर ने आश्वासन दिया कि आंबेडकर भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और इसके लिए शीघ्र ही एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केडी जाटव, सुशील कुमार, राकी चंद्रा, जगदीश कुमार, राकेश कुमार सिंह, पूनम गौतम, सरोज बौद्ध, सुमन बौद्ध, केके गांधी, वंटी जाटव, गुंजन, राजकुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने डॉ. आंबेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ स्थानीय सामुदायिक भवन के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
विज्ञापन
जाटव महासभा समाज के हित के लिए करेगी काम
फिरोजाबाद। डा.भीमराव आंबेडकर भवन नई बस्ती में जाटव महासभा का गठन किया गया। महासभा के अध्यक्ष जगदीश कुमार प्रधानाचार्य भीमनगर एवं महामंत्री राकी चंद्रा को बनाया गया। केडी जाटव ने कहा कि जाटव महासभा जाटव समाज के हित के लिए काम करेगी। महासभा नशाखोरी को रोकने का काम करेगी। जाटव महासभा से जुड़े पदाधिकारी किसी भी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं करेगा। शिक्षा को बढ़ावा देने को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। अध्यक्षता भूप सिंह निगम एवं संचालन केडी जाटव ने किया। इस दौरान सुशील जाटव, आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे, राकेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, दीवान सिंह, केके गांधी,रोशन सिंह, विशंभर दयाल, हरिविलास, विनोद कुमार, धर्मवीर भारती, अरविंद मास्टर शामिल थे। संवाद