सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cash Payments at Toll Plazas Halted and Taxes Increased

Toll Tax: टोल पर नकद भुगतान बंद, दो प्रतिशत बढ़ेगा टैक्स; जानें आज आधी रात से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

वाहन स्वामियों की जेब पर 31 मार्च की मध्यरात्रि से अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। कार, बस, ट्रक के साथ सभी अन्य भारी वाहनों का टैक्स लगभग दो प्रतिशत बढ़ जाएगा। कृषि कार्य करने वाले ट्रैक्टर पर टैक्स नहीं लगेगा। 

Cash Payments at Toll Plazas Halted and Taxes Increased
टोल टैक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों की जेब पर 31 मार्च की मध्यरात्रि से लगभग दो प्रतिशत अतिरिक्त टोल टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर अब कैश सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी। टोल टैक्स पर फास्टैग अथवा यूपीआई से भुगतान करना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तैयार रूपरेखा को 31 मार्च मध्यरात्रि से लागू कर देगा।
Trending Videos


टूंडला टोल प्लाजा प्रबंधक किरण शिवाजीराव जानुगडे ने बताया कि 31 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे से कार, बस, ट्रक के साथ सभी अन्य भारी वाहनों का टैक्स लगभग दो प्रतिशत बढ़ जाएगा। ऐसे में एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य करने वाले ट्रैक्टर पर टैक्स नहीं लगेगा। स्थानीय कार स्वामियों के लिए मासिक पास पहले 350 रुपये से बढ़ाकर उसमें 10 रुपये का इजाफा कर दिया है। वह अब 360 रुपये को हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर कैश देने की प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त दिया है। एक अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर अब कैश लेनदेन की प्रक्रिया नहीं होगी है। टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को फास्टैग, यूपीआई अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ही भुगतान करना होगा। ऐसे में टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामी यह अवश्य देख लें कि उनका फास्टैग चालू है और उसमें रीचार्ज है या नहीं। इसके अभाव में उनका यूपीआई काम कर रहा है अथवा नहीं। यदि किसी वाहन स्वामी का फास्टैग सक्रिय नहीं है और यूपीआई भी चालू नहीं है तो वह टोल से नहीं गुजर सकेंगे। उन्हें वापस कर दिया जाएगा। यूपीआई से भुगतान की दरें भी अधिक रहेंगी।
 

लागू होंगी टोल टैक्स की ये नई दरें
 
वाहन प्रकार पुरानी दरें (₹) नई दरें (₹) यूपीआई से (₹)
कार 110 115 143.75
छोटे कमर्शियल वाहन 180 185 231.25
बस और ट्रक 375 385 481.25
एमएवी 3 एक्सल वाहन 410 420 525.00
एमएवी 5 व 6 एक्सल वाहन 490 605 756.25
7 से अधिक चक्कों वाले बड़े वाहन 590 605 918.75
ओवरसाइज वाहन 720 735 -


ये भी पढ़ें-मौत के बाद मजाक: पोस्टमार्टम हाउस में बदल गए शव, परिजनों का हंगामा; कानपुर जा रही लाश को रास्ते से लाैटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed