{"_id":"69cb8e8ba95ee9d0c705369b","slug":"video-youth-body-found-on-roadside-in-firozabad-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क किनारे मिली युवक की लाश, गले पर थे धारदार हथियार से हमले के निशान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क किनारे मिली युवक की लाश, गले पर थे धारदार हथियार से हमले के निशान; जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मिलिक में भट्ठे के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। देररात सड़क किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उत्तम नगर सैलई थाना रामगढ़ निवासी चंदन (30) फायर सेफ्टी में काम करता था। वह छह बहन और तीन भाई थे। सोमवार देररात दो बजे करीब उसका शव सांती रोड गांव मिलिक भट्ठा के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। देररात काम कर घर लौट रहे राहगीरों की निगाह उस पर पड़ी। जिससे सनसनी फैल गई। शोर- शराबा की आवाज होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, उसके परिजनों को जानकारी दी गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया युवक का सड़क किनारे शव पड़ा था। उसकी पहचान करके परिजनों को जानकारी दी गई है। युवक के गले पर धारदार हथियार के चोट के निशान है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।