सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM Yogi Unveils 81 Development Projects Worth ₹658 Crore in Firozabad

UP: 'सपा के राज में जमीनों पर कब्जा होता था, यूपी अब माफिया मुक्त', फिरोजाबाद में सीएम योगी का करारा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 568 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपते हुए जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिया।

CM Yogi Unveils 81 Development Projects Worth ₹658 Crore in Firozabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद फिरोजाबाद को 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की चाबियां 568 लाभार्थियों को सौंपी।




मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस विकास पैकेज में 333.15 करोड़ की लागत वाली 33 पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 324.97 करोड़ की 48 नई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो टूंडला में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26 का शिलान्यास हुआ, जबकि शिकोहाबाद क्षेत्र में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 22 का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 54.12 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई, जिसमें स्मार्ट जोनल कार्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed