सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress protests at Tharputha Square

Firozabad News: कांग्रेस ने ठारपूठा चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress protests at Tharputha Square
असम के मुख्यमंत्री का पुतला हाथ में लेकर विरोध करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश है। इसके विरोध में कांग्रेस जिला और महानगर कमेटी के तत्वावधान में ठारपूठा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
Trending Videos

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में जुटे नेताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसी भाषा का प्रयोग करना गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा का असली चरित्र उजागर करता है और सरमा को पद पर रहने का कोई हक नहीं है। कांग्रेसियों ने उन्हें तत्काल पद से हटाने और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, हाजी नसीर अहमद, महासचिव अनिल यादव, शांतिदास शंखवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, संदीप कुमार ओझा, पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन गांधी, अजय शर्मा, संजय यादव, वकार खालिक, अरशद खान, दिलीप यादव, कृष्णकांत पचौरी, ललित तिवारी, खजांची दिवाकर, दिनेश चंद्र और रणवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed