सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable brother-in-law accused of kidnapping sister-in-law, FIR registered

Firozabad News: कांस्टेबल जीजा पर साली के अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Constable brother-in-law accused of kidnapping sister-in-law, FIR registered
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ससुर ने अपने ही कांस्टेबल दामाद पर छोटी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दामाद और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी डी-फार्मा की छात्रा है। 31 मार्च की सुबह करीब नौ बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में दामाद राजकुमार, अपने चालक राहुल के साथ गाड़ी से पहुंचा और दोनों मिलकर बेटी को अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी राजकुमार सीबीसीआईडी आगरा में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। घटना के बाद परिजन में चिंता का माहौल है। पुलिस ने तहरीर पर राजकुमार और चालक राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed