{"_id":"69e23d3463400bfc470ba9cc","slug":"dumper-collides-with-family-on-bike-outrage-erupts-over-death-of-innocent-child-2026-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम की माैत पर बवाल: डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, बच्ची को कुचला; ग्रामीणों ने किया हंगामा-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की माैत पर बवाल: डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, बच्ची को कुचला; ग्रामीणों ने किया हंगामा-पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:31 PM IST
सार
मासूम की माैत से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन सूझबूझ वाले लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना मिलते ही सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार और इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो और बिलखती मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 10 वर्षीय मासूम बच्ची की डंपर से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने उरावर-नसीरपुर मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाकर डंपर पर पथराव किया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया।
Trending Videos
सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव किसर्रा निवासी लक्ष्मण सिंह अपनी पत्नी नीलम और 10 वर्षीय बेटी आराध्या के साथ बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल नगला खंगर (गांव मढ़वा) आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। धर्मनगर के पास नसीरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर लगते ही आराध्या सड़क पर जा गिरी और भारी-भरकम डंपर का पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण और नीलम घायल हो गए। अपनी लाडली के क्षत-विक्षत शव को देख मां नीलम के सब्र का बांध टूट गया। वह एंबुलेंस के सामने लेट गई और बिलखते हुए अपनी बेटी को वापस मांगने की गुहार लगाने लगी, जिसे देख मौके पर मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई।
मासूम की माैत पर बिलखती मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद धर्मनगर और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोश इस कदर था कि ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन सूझबूझ वाले लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना मिलते ही सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार और इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
डंपर ने मासूम को कुचला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डंपरों की रफ्तार से सहमे ग्रामीण
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मनगर के पास एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए लगा गिट्टी प्लांट हादसों का अड्डा बन गया है। यहां से गुजरने वाले डंपर तेज रफ्तार के साथ दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने इन डंपरों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और प्लांट के ट्रकों के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें-UP: हथाैड़े और धारदार हथियार से किए वार, शादीशुदा महिला ने मामा को बेरहमी से मारा; होटल के कमरे में मिली लाश
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मनगर के पास एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए लगा गिट्टी प्लांट हादसों का अड्डा बन गया है। यहां से गुजरने वाले डंपर तेज रफ्तार के साथ दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने इन डंपरों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और प्लांट के ट्रकों के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें-UP: हथाैड़े और धारदार हथियार से किए वार, शादीशुदा महिला ने मामा को बेरहमी से मारा; होटल के कमरे में मिली लाश

कमेंट
कमेंट X