{"_id":"698cd355ae8992a8fe01e434","slug":"english-liquor-worth-rs-92-lakh-seized-from-punjab-to-bihar-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167490-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पंजाब से बिहार जा रही 92 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पंजाब से बिहार जा रही 92 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 92 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। हाईवे पर की गई इस कार्रवाई में ट्रक से 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे सर्विस रोड पर नगला महादेव के निकट एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी हुई हैं। सूचना मिलते ही टूंडला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान मदनलाल, निवासी मोहल्ला मेघवालों का वास, थाना व शहर रामसर, बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के संगरुर जिले से शराब लादकर बिहार ले जा रहा था। बिहार में शराब बंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचकर वह मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 753 पेटियां और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos