सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Testimony against occultist Kamruddin in Makhanpur double murder case today

UP: जहर का लड्डू और धनवर्षा, तांत्रिक का ऐसा जाल; फिरोजाबाद में दो और दिल्ली में तीन लोगों की हुई थी माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

धनवर्षा का झांसा देकर माैत की नींद सुलाने वाले तांत्रिक को सजा दिलाने के लिए पुलिस कड़ी पैरवी कर रही है। तांत्रिक कमरुद्दीन के खिलाफ फिरोजाबाद के दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट में गवाही होगी। 

Testimony against occultist Kamruddin in Makhanpur double murder case today
आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के पीरगढ़ी में तीन लोगों की धनवर्षा का लालच देकर जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या करने वाले कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद के मक्खनपुर में ही 13 मई 2025 को दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस हत्याकांड का मुकदमा एडीजे-8 कोर्ट में ट्रायल पर है। शुक्रवार को वादी रामसिंह, जो कि मृतक रामनाथ का भाई है, उसके बयान दर्ज होंगे। पुलिस इस मुकदमे में फास्ट ट्रैक की तर्ज पर पैरवी कर रही है।
Trending Videos


कमरुद्दीन मूलरूप से अजमेरी गेट, रामगढ़ का रहने वाला है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित नगला मवासी में खाली प्लाॅट में नीम के पेड़ के नीचे धन गड़ा होने का लालच पूरन निवासी रेहना, उत्तर और उसके रिश्तेदार रामनाथ निवासी गोकुल, एका को दिया था। इन दोनों से मोटा पैसा वसूला था। दोनों इसकी बातों में आ गए।आठ मई 2025 को कमरुद्दीन ने इन दोनों को जहरीला पानी और लड्डू देकर पेड़ के पास भेज दिया था और कहा था कि लड्डू खाने के बाद पानी पीकर प्रार्थना करें। लालच में फंसकर दोनों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले में रामनाथ के भाई रामसिंह ने कमरुद्दीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोहरे हत्याकांड में 12 अगस्त को दाखिल हुई थी चार्जशीट
पुलिस ने जांच के बाद कमरुद्दीन के खिलाफ 12 अगस्त 2025 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 22 सितंबर को कोर्ट में आरोप तय हुए थे। इसी बीच सितंबर में कमरुद्दीन हाईकोर्ट चला गया और वहां से जमानत पाकर जेल से रिहा हो गया। इसके बाद फिरोजाबाद छोड़कर गाजियाबाद के लोनी में जाकर रहने लगा था।

 

अत्यंत घातक जहर मिलाकर खिलाता है लड्डू, पिलाता है पानी
पूरन और रामनाथ की मौत के मामले में पुलिस ने लड्डू और पानी के सैंपल व विसरा की जांच कराई थी। एफएसएल लैब ने रिपोर्ट दी थी कि कमरुद्दीन ने घातक विषाक्त पदार्थ देकर हत्या की थी। इस जहर के सेवन से इंसान का तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि कमरुद्दीन के खिलाफ कड़ी अभियोजन पैरवी पुलिस द्वारा कोर्ट में की जा रही है। पूरन और रामनाथ की हत्या में उसे कठोर सजा कराने पर जोर है। 

ये भी पढ़ें-UP Budget 2026: आगरा को सबसे बड़ा तोहफा, एसएन में बनेगा एडवांस बाल रोग अस्पताल; रोबोट करेंगे सर्जरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed