सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fracture on down loop railway track, repaired within an hour

Firozabad News: डाउन लूप रेलव ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर, एक घंटे में किया ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fracture on down loop railway track, repaired within an hour
लूप लाइन पर हुआ फ्रैक्चर का दृश्य। स्रोत संवाद - फोटो : लूप लाइन पर हुआ फ्रैक्चर का दृश्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

शिकोहाबाद। दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास डाउन लूप रेल ट्रैक पर फ्रैक्चर हो गया। जिसे विभागीय कर्मचारियों की मदद से सही कराया गया। इस दौरान लूप लाइन में कोई भी ट्रेन संचालित नहीं हुई।
रविवार दोपहर तीन बजे करीब डाउन रेल ट्रैक की लूप लाइन में फ्रैक्चर हुआ। रेलट्रैक पर हुए फ्रैक्चर की जानकारी आरपीएफ के जवान नवल किशोर शर्मा को हुई। वह दोपहर तीन बजे करीब एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिन्होंने तत्काल ही विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर लूप लाइन में हुए फ्रैक्चर को सही करने का कार्य शुरू कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फ्रैक्चर को सही किया जा सका। इसके बाद ही रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लूप लाइन में हुए फ्रैक्चर के कारण कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed