{"_id":"69cac0b664393d974508a356","slug":"gas-shortage-brother-in-law-booked-brother-in-laws-cylinder-now-not-giving-otp-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-171268-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस की किल्लत: सिलिंडर के लिए फैली जीजा-साले में रार, बात इतनी बढ़ी; एजेंसी पहुंचकर खोल दिया मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की किल्लत: सिलिंडर के लिए फैली जीजा-साले में रार, बात इतनी बढ़ी; एजेंसी पहुंचकर खोल दिया मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सार
गैस की किल्लत के बीच यूपी के फिरोजाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिलिंडर के लिए जीजा-साले में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जीजा को साले के खिलाफ एजेंसी जाकर मोर्चा खोलना पड़ा।
गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां किल्लत के बीच आपसी विवाद और साजिशन सिलिंडर हड़पने के अजीबोगरीब मामले भी सामने आए। थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एजेंसी पहुंचकर अपने साले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
रामगढ़ क्षेत्र के पीड़ित युवक ने सर्विस रोड स्थित मारुति गैस सर्विस के संचालक प्रकाश निधि गर्ग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। युवक के अनुसार, गैस कनेक्शन उसकी पत्नी के नाम पर है, जिसमें मोबाइल नंबर उसके साले का दर्ज है। साले ने गैस की बुकिंग तो करा दी, लेकिन जब सिलिंडर की डिलिवरी का समय आया, तो उसने अपने नंबर पर आए ओटीपी को देने से साफ मना कर दिया। साले का तर्क था कि वह इस सिलिंडर का उपभोग खुद करेगा। परेशान जीजा ने अंततः एजेंसी पहुंचकर साले का नंबर हटवाया और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया।
Trending Videos

शादी वाले घरों में परेशानी, भटक रहे लोग
मोहल्ला झमैय्या टोला निवासी सलीम ने बताया कि 31 मार्च को उनकी भतीजी शैफी की शादी है। मेहमानों के स्वागत के लिए पकवान बनने हैं, लेकिन सिलिंडर न होने से तैयारियों में बाधा आ रही है।

हनुमान जयंती के भंडारों पर भी संकट
आने वाली हनुमान जयंती को लेकर भी आयोजक चिंतित हैं। शहर में जगह-जगह होने वाले भंडारों के लिए भारी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है। आयोजक अभी से सिलिंडर के इंतजाम के लिए एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन स्टॉक सीमित होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

केवाईसी और बुकिंग के लिए घंटों इंतजार
शहर की अधिकांश एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग ई-केवाईसी कराने और बुकिंग स्टेटस जानने के लिए घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। गोदामों पर पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण एजेंसियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।
ये भी पढ़ें-मौत के बाद मजाक: पोस्टमार्टम हाउस में बदल गए शव, परिजनों का हंगामा; कानपुर जा रही लाश को रास्ते से लाैटाया