सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Khairgarh, miscreants fled after robbing a youth of his bicycle and milk.

Firozabad News: खैरगढ़ में युवक से साइकिल और दूध लूटकर बदमाश भागे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
In Khairgarh, miscreants fled after robbing a youth of his bicycle and milk.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात लूटपाट की एक अजीबोगरीब घटना हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसकी साइकिल और दूध से भरा स्टील का डिब्बा लूट लिया। बदमाशों ने दूध के डिब्बे को रुपयों से भरा थैला समझकर इस वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos


खैरगढ़ निवासी अमरदीप (18) शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपने खेत से काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहा था। अमरदीप अपनी साइकिल की हैंडल पर एक थैला टांगे हुए था, जिसमें दूध से भरा स्टील का डिब्बा रखा था। अमरदीप के अनुसार वह खैरगढ़-मक्खनपुर मार्ग पर स्थित ग्राम खैय्यातान के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। सुनसान रास्ता और अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने डराया-धमकाया। बदमाशों की नजर साइकिल पर टंगे थैले पर थी, जिसे वे नकदी या कीमती सामान समझ रहे थे। साइकिल और दूध से भरा वह थैला छीनकर मौके से भाग गए। घटना के बाद घबराते हुए वह पैदल ही थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि लूटपाट की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने भ्रमवश दूध के डिब्बे को रुपयों का थैला समझ लिया था। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed