फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lineman dies after being electrocuted in Firozabad

UP: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की माैत, परिजन का फूट पड़ा आक्रोश; पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 07:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 15 Aug 2026 07:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की माैत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन
Lineman dies after being electrocuted in Firozabad
लाइनमैन की माैत पर परिजन ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला सौंठ में नलकूप की विद्युत लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम हाउस में रख जाने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मोर्चरी पर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


गांव नया बांस थाना नारखी निवासी भूरी सिंह (45) शनिवार को नगला सौंठ स्थित नलकूप की विद्युत लाइन को ठीक कर रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ने से वह नीचे जमीन पर आ गिरे। यह देखकर मौके पर उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। जहां विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे आक्रोशित परिजन शव की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। मृतक दो भाई चार बहनों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे तीन बेटों को रोता बिलखता हुए छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटा मोहित का आरोप है कि विद्युत सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने जानबूझकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी। जिससे पिता की जान चली गई। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। काफी देर के हंगामा के बाद विभागीय अधिकारी पहुंच गए। नायब तहसीलदार सदर भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरि ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed