फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man hangs himself to death in Firozabad

UP: पत्नी-बेटे को छोड़ा ससुराल, फिर युवक ने उठाया ऐसा खाैफनाक कदम, मच गई चीख-पुकार;  इस हाल में मिली लाश

Sat, 15 Aug 2026 06:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 15 Aug 2026 06:48 PM IST
सार

काम करने के बाद युवक अपने कमरे पर चला गया। देर शाम तक वह कमरे से नहीं निकला तो अन्य मजदूरों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव पंखा के कुंदे से लटका हुआ था। 

विज्ञापन
Young man hangs himself to death in Firozabad
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर में शुक्रवार शाम एक मजदूर कमरे में फंदा पर लटका मिला। वह दो दिन पहले ही पत्नी और बेटे को ससुराल छोड़कर आया था। बृहस्पतिवार दोपहर तक साथी मजदूरों के साथ काम कर कमरे पर चला गया। शुक्रवार देर शाम तक बाहर नहीं निकला तो साथियों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर पंखे के कुंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



गांव बासठ थाना दक्षिण निवासी भोला (27) व हाल निवासी गांव गाजीपुर निवासी बृजेश पंडित के यहां मिट्टी के कुल्हड़ व अन्य सामान बनाने का काम करता था। उसी के मकान में पत्नी पिंकी और बेटा कार्तिक के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी और बेटा को गांव बासठ स्थित ससुराल छोड़ आया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तक उसने अन्य मजदूरों के साथ कुल्हड़ बनाने का काम किया था। इसके बाद वह अपने कमरे पर चला गया। शुक्रवार देर शाम तक वह कमरे से नहीं निकला तो अन्य मजदूरों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव पंखा के कुंदे से लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा की आवाज होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने शव को नीचे उतारकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक के भाई छोटू ने बताया कि उसकी चार साल ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में जानकारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed