सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Linter of under-construction house collapses in Firozabad

फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, एक बच्ची की माैत; 11 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक बच्ची की माैत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Linter of under-construction house collapses in Firozabad
हादसे में कई लोग हुए घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में एक मकान का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार को निर्माणधीन मकान का लिंटर अचानक से गिर पड़ा। इससे माैके पर चीखपुकार मच गई। 
Trending Videos


थाना नारखी क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने का कार्य चल रहा था। इसी दाैरान अचानक से लिंटर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर काम कर रहे मजदूरों के साथ मकान मालिक का परिवार भी घायल हो गया। हादसे में एक चार साल की बच्ची की माैत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां घायलों का इलाज जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed