सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainpuri news vollyball

Firozabad News: चांदपुर गांव में वालीबॉल का जुनून, कोच असलम खान निखार रहे कौशल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news vollyball
फोटो 31 गांव चांदपुर में बालिकाओं को वॉलीबॉल खेल की बारीकियां सिखाते कोच असलम खान। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मैदान पर कड़ी मेहनत के दम पर वालीबॉल खिलाड़ी कोर्ट में अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं। उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कोच असलम खान गांव में निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं। कोच ने जो सपना देखा था उसे बालिकाएं मंडल और प्रदेश स्तर पर पूरा करने का काम कर रही हैं।
Trending Videos

विकास खंड मैनपुरी के गांव चांदपुर में कोच असलम खान के तराशे खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उनके इस प्रयास का नतीजा है कि गांव के लगभग हर घर में वालीबॉल खिलाड़ी हैं, यहां के लोगों में इसके प्रति अलग ही जुनून देखने को मिलता है। असलम ने अपने खिलाड़ी पिता औशाफ नवी से मिली प्रेरणा के बाद वालीबॉल खेलना शुरू किया। उन्होंने वालीबॉल में अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का सपना देखा। लेकिन यह सपना सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखा। बल्कि गांव के हर बालक-बालिका को वालीबॉल खिलाड़ी बनाने का मन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पिछले चार साल से बालक-बालिकाओं को वालीबॉल का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब तक करीब 40 बालिकाएं उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, वर्तमान में उनके केंद्र पर 15 से 20 बालिकाएं वालीबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। कई खिलाड़ियों ने जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी करीना, आरती, समीक्षा और एकता ने 10 से अधिक बार मंडलीय और तीन बार प्रदेशीय टीम में जगह बनाई है। करीना नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हो चुकी हैं।
खेल के मैदान पर असलम खान के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वर्ष 2023-24 में वालीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में असलम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मंडल और प्रदेश स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। असलम का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान न देकर नए खिलाड़ियों की कौशल को निखारने पर अधिक ध्यान दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed