सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A speeding car crushed an injured cow, and cow vigilantes blocked the road.

Firozabad News: तेज रफ्तार कार ने घायल गोवंश को कुचला, गोरक्षकों ने लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A speeding car crushed an injured cow, and cow vigilantes blocked the road.
जलेसर रोड पर हंगामा के दौरान गौरक्षकों को समझाते थाना उत्तर प्रभारी। संवाद - फोटो : जलेसर रोड पर हंगामा के दौरान गौरक्षकों को समझाते थाना उत्तर प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड पर सोमवार देर रात घायल गोवंश के ऊपर से तेज रफ्तार कार निकल गई। इस घटना से आक्रोशित गोरक्षकों ने बीच सड़क पर धरना दिया। इस दौरान जाम लग गया। पुलिस ने घायल गोवंश को गोशाला भिजवाया गया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
Trending Videos


सोमवार रात गोरक्षक टीम के सदस्य जलेसर रोड पर एक घायल गोवंश का सड़क किनारे उपचार कर रहे थे। इसी बीच जलेसर रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार गोवंश के पैर को कुचलते हुए निकल गई। घटना से आक्रोशित गोरक्षकों ने अपनी बाइकों से पीछाकर कार को सेंट्रल सिनेमा चौराहे के पास पकड़ लिया। कार में दो युवक सवार थे। सूचना मिलने पर कार चालक के पिता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। हंगामे के दौरान गोरक्षकों ने एक पुलिसकर्मी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। इससे नाराज होकर गोरक्षक घायल गोवंश को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और नगर निगम व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर धरना दिए जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और जाम लग गया। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था कराई और घायल गोवंश को उपचार के लिए ककरऊ कोठी स्थित कान्हा गोशाला भिजवाया। पुलिस की इस तत्परता से गोरक्षक शांत हुए और जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed