{"_id":"6a059bb33d91e1be1608f01d","slug":"police-come-to-aid-of-family-stranded-on-road-at-midnight-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात को सड़क पर फंसा परिवार, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात को सड़क पर फंसा परिवार, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 14 May 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
आधी रात सड़क पर परिवार को पैदल अकेला जाते देख राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक टेम्पो को रुकवाया और परिवार को उसमें बैठाकर गांव के लिए रवाना किया।
पुलिस ने परिवार को ऑटो से पहुंचाया गांव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा एक बार फिर आमजन के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड पर बुधवार रात के सन्नाटे में फंसे एक मजबूर परिवार को पुलिस ने न केवल सुरक्षित महसूस कराया, बल्कि उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार एक परिवार, जिसमें एक महिला और दो मासूम बच्चे शामिल थे। आगरा से वापस अपने गांव गाड़ौरा जा रहे थे। रात के करीब एक बज रहे थे और साधनों की कमी थी। टेम्पो चालकों द्वारा मनमाना किराया मांगे जाने के कारण, आर्थिक रूप से असमर्थ यह परिवार पैदल ही गांव की ओर चलने को मजबूर हो गया।
आधी रात को महिला और बच्चों को पैदल सड़क पर जाते देख एक जागरूक राहगीर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही त्वरित एक्शन लिया। डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या 6267 महज 4 से 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने तत्काल एक टेम्पो को रुकवाया और परिवार को उसमें बैठाया।
परिवार को सुरक्षित गांव तक पहुंचाने का पूरा भरोसा दिया और उनकी यात्रा सुनिश्चित की। कोटला रोड पर हुई पुलिस की इस संवेदनशीलता की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि खाकी की मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया कि यूपी पुलिस हर वक्त नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
Trending Videos