{"_id":"6a053ce9a94855a0e90b49ce","slug":"woman-alleges-triple-talaq-halala-pressure-and-sexual-assault-by-in-laws-in-agra-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने दिया तलाक तो इसलिए बनी ससुर की दुल्हन, देवर ने भी लूटी आबरू; दर्द बयां करते रो पड़ी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने दिया तलाक तो इसलिए बनी ससुर की दुल्हन, देवर ने भी लूटी आबरू; दर्द बयां करते रो पड़ी वो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के मंटोला क्षेत्र में विवाहिता ने पति पर तीन तलाक बोलने और हलाला का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर और देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जबकि पति ने भी ससुराल पक्ष पर मारपीट और झूठे आरोप लगाने की बात कही है।
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसके बाद हलाला के नाम पर ससुर के सामने उसे परोस दिया गया। ससुस ने उसके साथ गंदा काम किया इतना ही नहीं देवर ने भी उसकी आबरू लूटी। विवाहिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
देहेज की मांग
विवाहिता ने बताया कि दहेज में 1 करोड़ रुपये और मर्सडीज कार की मांग पूरी नहीं हाेने पर पति ने 3 बार तलाक बोला। उधर, पति ने भी ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।

पांच साल पहले हुआ था निकाह
महिला ने बताया कि उसका निकाह 5 साल पहले मंटोला के जूता करोबारी से हुआ था। उनके दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। 11 मई को पति ने दहेज से इन्कार पर तीन बार तलाक बोल दिया। 12 मई को पति ने कहा कि तुम्हें दोबारा साथ रहने के लिए हलाला कराना होगा। ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध पर पति और ससुरालियों ने पीटा। उसने 112 पर कॉल किया।

पति ने भी लगाए ये आरोप, वीडियो किया जारी
उधर, आरोपी पति ने भी वीडियो जारी कर पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। कहा कि ससुर 5 लाख रुपये उधार मांग रहे थे। मना करने पर पत्नी से झूठे आरोप लगवाए। ससुर, साले समेत 25 लोगाें ने उसे, पिता और भाई को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल भी हो गया। मामले में थाना प्रभारी मंटोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।