{"_id":"699ca1e353f94435b0096e95","slug":"railways-runs-sheikhupura-anand-vihar-terminal-special-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-168435-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे ने चलाई शेखुपुरा-आनंदविहार टर्मिनल विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे ने चलाई शेखुपुरा-आनंदविहार टर्मिनल विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन होली पर होने वाली भीड़ को लेकर पहले से ही सतर्कता बरत रहा है। इसके साथ ही रेलवे लगातार होली विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय ले रहा है। शेखुपरा से आनंदविहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन 8 मार्च से 16 मार्च तक चलेगी। साथ ही दोनों ओर से दो-दो फेरे लेगी।
प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02397 शेखुपुरा-आंनदविहार टर्मिनल विशेष ट्रेन शेखुपुरा से आठ मार्च को सुबह 11:30 बजे चलेगी। जो वारिस अलेगंज, नवादा, तिलाया, गया, अनुग्रहन रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भावुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंकशन, प्रयागराज, गोविंदपुरी होकर अगले दिन तड़के सुबह 3:58 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो दो मिनट के ठहराव के बाद आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 02398 आनंदविहार-शेखुपुरा-आनंदविहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 9 मार्च को दोपहर 1:30 बजे आनंदविहार टर्मिनल से चलेगी। जो इसी क्रम में होकर शाम 4:35 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो दो मिनट के ठहराव के बाद शेखुपुरा के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसएलआर-एक, एसएलआरडी-एक, सामान्य-चार, स्लीपर-छह, एसी तृतीय-तीन, एसी इकॉनमी-तीन, एसी द्वितय-दो, एसी प्रथम-एक व भोजनायल एक कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
Trending Videos