{"_id":"698cd3bc19d49d10530b9129","slug":"shikohabad-mla-raised-the-demand-for-development-of-the-area-in-the-assembly-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167471-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र के विकास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र के विकास की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव पेश करते हुए अपने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को शामिल करने की मांग की है। इसके बाद उन्होंने सपा के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया।
डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर खेद जताया है कि राज्यपाल के अभिभाषण में शिकोहाबाद और फिरोजाबाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख नहीं किया गया है। कुल 32 बिंदुओं के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इनमें फिरोजाबाद में ईएसआई अस्पताल की स्थापना और शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही क्षेत्र में शूद्र उत्थान यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया है। यमुना नदी पर नादन, गुदाऊंशाला और रंजीत का पुरा ग्रामों में सेतु निर्माण तथा फरौल नगरिया के पास यमुना नदी पर बैराज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। विधानसभा क्षेत्र के सभी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक पार्क एवं समाधि स्थल बनवाये जाने का प्रस्ताव दिया है। विभिन्न ग्रामों जैसे दादुपुर, रानीपुर, इन्दुमई, नसीरपुर और सिकन्दरपुर सहित दर्जनों इलाकों में डामरीकरण और सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। क्षेत्र में 200 नए हैंडपंपों की स्थापना, आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और मोहल्ला बासठ में जूनियर हाई स्कूल के निर्माण की भी मांग की गई है। प्रदेश में मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई जानी चाहिए और इन सभी विकास कार्यों को राज्यपाल के अभिभाषण में जोड़कर क्षेत्र की जनता को राहत दी जानी चाहिए।
Trending Videos