सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Soldier posted in Agra Air Force fell from train, one hand and both legs amputated

Firozabad News: आगरा एयरफोर्स में तैनात सैनिक ट्रेन से गिरा, एक हाथ और दोनों पैर कटे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Soldier posted in Agra Air Force fell from train, one hand and both legs amputated
टूंडला में रेलवे लाइन किनारे पड़ा घायल एयरफोर्स कर्मीसंवाद
विज्ञापन
टूंडला। नेताजी एक्सप्रेस में टूंडला जंक्शन से सवार हुए एयरफोर्स कर्मी स्टेशन से तीन किमी दूर चुल्हावली फाटक पर ट्रेन से गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर व एक हाथ कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।
Trending Videos

कानपुर के थाना मंगलपुर अंतर्गत लक्ष्मणपुर पिलक निवासी आशीष शुक्ला (40) आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को टूंडला जंक्शन से कानपुर जाने के लिए नेताजी एक्सप्रेस कालका मेल में सवार हुए थे। ट्रेन सुबह 11.22 बजे टूंडला जंक्शन से चलकर करीब तीन किमी दूर गांव चुल्हावली के निकट पहुंची थी, तभी वह ट्रेन से गिर गए। हादसे में उनके ट्रेन के नीचे आने से दोनों पैर और एक हाथ कट गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही उनकी पत्नी रूचि शुक्ला को घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आगरा के एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात कर्मी की ट्रेन से गिरकर हाथ और पैर कट गए हैं। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed