सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The identity of the second driver who died in the dumper accident was Satyam from Mainpuri.

Firozabad News: डंपर हादसे में मृतक दूसरे चालक की पहचान, मैनपुरी का था सत्यम

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The identity of the second driver who died in the dumper accident was Satyam from Mainpuri.
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पुलिस से घटना की जानकारी लेते हुए। संवाद - फोटो : केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पुलिस से घटना की जानकारी लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के टूंडला-एटा रोड पर शुक्रवार दोपहर दो डंपरों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग जिंदा जले चालकों की पुख्ता पहचान शनिवार सुबह हुई। दूसरा चालक मैनपुरी के घिरोर का निकला। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द किए।
Trending Videos


एटा बॉर्डर पर इमलिया डेयरी के पास हुई इस घटना में एक डंपर टूंडला से एटा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। टूंडला की ओर से जा रहे डंपर में बालू लदी थी। दूसरा खाली था। टक्कर होते ही डीजल टैंक फटने से दोनों में आग लग गई थी। हादसे में एक डंपर में जिंदा जले चालक सुरेश पुत्र पूरन सिंह, निवासी महुखेड़ा, जखोना गोसपुर, मुरैना, मप्र की पहचान शुक्रवार को ही हो गई थी। दूसरे डंपर के चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार देर रात डंपर मालिक आरएस उपाध्याय आए। उन्होंने बताया कि दोनों ही डंपर उनके थे। दूसरे चालक की पहचान सत्यम सिंह (21) पुत्र दिनेश सिंह निवासी मोहम्मदपुर, घिरोर, मैनपुरी के तौर पर हुई। सत्यम के परिजन के आने के बाद शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर सिंह के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अविवाहित था सत्यम, दो दिन पहले ही लौटा था घर

सत्यम सिंह अविवाहित था। वह एक साल से डंपर चलाने का काम कर रहा था। दो दिन पहले ही वह अपने घर से वापस काम पर लौटा था। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर के सत्यम सिंह की मौत के बाद उसके घर में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम हाउस पर रोते-बिलखते परिजन गमगीन माहौल में शव को अपने गांव लेकर गए।




तीन बच्चों का पिता था सुरेश



डंपर चालक सुरेश निवासी महुखेड़ा, जखोना गोसपुर, मुरैना, मप्र तीन बच्चों का पिता था, जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। सुरेश ग्वालियर से बालू लेकर कासगंज उसे डालने गया था। वहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ। 2009 से वह डंपर चला रहा था।


केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने देर रात किया मौका मुआयना
पचोखरा। टूंडला-एटा मार्ग पर हुए भीषण डंपर हादसे के बाद शुक्रवार शाम यहां से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपना काफिला रोककर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया केंद्रीय मंत्री एटा जिले के अवागढ़ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे। डंपर हादसे को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवा दी। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद ताजपुर चौकी प्रभारी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed