सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two bodies found floating in canal in Shikohabad hands tied with dupattas

साथ जी न सके तो साथ मर गए: नहर में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, दुपट्टे से बंधे थे हाथ; अभी मिस्ट्री है महिला

संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Jun 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शव मिलने की पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन पहले शिकोहाबाद और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जितेंद्र का शव देख घर में कोहराम मच गया है। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

Two bodies found floating in canal in Shikohabad hands tied with dupattas
नहर में मिला प्रेमी प्रेमिका का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नगला प्रभु के पास शुक्रवार शाम नहर में एक युवक और एक विवाहिता का शव उतराता हुआ मिला। दोनों के हाथ एक दुपट्टे से बंधे हुए थे। युवक की शिनाख्त हो गई है। वह एटा के अवागढ़ का रहने वाला था। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रेम प्रसंग में एक साथ आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

लड़के की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त एटा के थाना अवागढ़ ग्राम सहनवा निवासी जितेंद्र लोधी (25) के तौर पर हुई है। वह मजदूरी करता था। उसके परिजन ने बताया है कि वह बीती 17 जून की सुबह 8 बजे वह रोज की तरह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। दिनभर उसकी अपने बड़े भाई रोहित से मोबाइल पर बातचीत भी होती रही, लेकिन अचानक जितेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन अनहोनी की आशंका में लगातार उसे तलाश रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का रहस्य बरकरार
वहीं, उसके साथ मरने वाली महिला कौन है? यह रहस्य अभी भी बरकरार है। मृत महिला के पैरों में बिछिया है, जिससे साफ है कि वह शादीशुदा थी। दोनों के हाथ जिस तरह एक ही दुपट्टे से कसकर बांधे गए थे, वह साफ इशारा करता है कि दोनों मरने के बाद भी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला शादीशुदा होने के कारण दोनों का साथ रहना मुमकिन नहीं था, इसलिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर चीख-पुकार, शिनाख्त में जुटी पुलिस
शव मिलने की पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन पहले शिकोहाबाद और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जितेंद्र का शव देख घर में कोहराम मच गया है। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला की शिनाख्त के लिए एटा और फिरोजाबाद के सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि जितेंद्र के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल्स क्या थी और वह महिला के संपर्क में कब से था। क्या यह वाकई खुदकुशी है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश है, पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed