सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman swindled out of her earrings after being distracted by conversation; handkerchief found to contain a five-rupee coin.

Firozabad News: बातों में उलझाकर महिला के कुंडल ठगे, रूमाल में मिला पांच का सिक्का

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of her earrings after being distracted by conversation; handkerchief found to contain a five-rupee coin.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दवा लेने आई एक महिला को दो युवकों ने बातों में उलझाकर उसके सोने के कुंडल ठग लिए। आरोपियों ने कुंडल रूमाल में रखकर वापस करने का नाटक किया और भाग गए। बाद में रूमाल खोलने पर उसमें केवल पांच रुपये का सिक्का मिला। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना अरांव क्षेत्र के गांव सेजनी निवासी ममता देवी गत 15 जून को ताखा रेलवे स्टेशन से शिकोहाबाद आई थीं। उन्हें स्टेट बैंक चौराहे के समीप स्थित डॉ. संगीता माथुर के यहां दवा लेने जाना था। जब वह नारायण तिराहा से पैदल अस्पताल की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में दो युवक मिले। युवकों ने उनसे ग्वालियर जाने का रास्ता पूछा। महिला ने उन्हें सुभाष तिराहा स्थित रोडवेज बस स्टैंड जाने की सलाह दी। इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। बातचीत के बीच महिला ने अपने कानों के कुंडल उतारकर युवकों को दे दिए। आरोपियों ने कुंडल रूमाल में रखकर वापस कर दिए और वहां से चले गए। जब महिला अस्पताल पहुंची और रूमाल खोला तो उसमें कुंडलों की जगह केवल पांच रुपये का सिक्का मिला। यह देखकर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed