{"_id":"6a2eef25f30899e49203ce8e","slug":"two-children-aged-12-and-15-missing-from-bada-gaon-no-trace-found-even-after-24-hours-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-177283-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बड़ा गांव से 12 और 15 वर्षीय दो बच्चे लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बड़ा गांव से 12 और 15 वर्षीय दो बच्चे लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव से शनिवार सुबह दो बच्चों के अचानक लापता होने से गांव में सनसनी फैल गई। 12 और 15 वर्षीय दोनों बच्चे शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
नारखी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दो बच्चे शनिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद से लापता हैं। परिजन के अनुसार, दोनों बच्चे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बच्चों के लापता होने की सूचना फैलते ही गांव में खलबली मच गई। ग्रामीण भी परिजन के साथ बच्चों की खोजबीन में जुटे हुए हैं। रविवार तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी नारखी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और परिजन से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश कर रही है तथा संभावित स्थानों पर जानकारी की जा रही है।