सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two cunning criminals from Agra arrested with a stolen bike and cash.

Firozabad News: चोरी की बाइक और नकदी के साथ आगरा के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two cunning criminals from Agra arrested with a stolen bike and cash.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला खंगर पुलिस ने शनिवार रात उरावर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक चोरी की बाइक पर सवार दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चांद हुसैन (निवासी मुकुंदपुरा, जैतपुरा, आगरा) और सनी (निवासी बाग शमशाबाद, आगरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5000 नकद और एक अपाचे बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि करीब दो महीने पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सुजनीपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर किसी अन्य बाइक से हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति की जेब से 5000 निकाल लिए थे। आरोपियों ने बरामद बाइक को दो महीने पहले 3000 में खरीदने की बात भी कही।


पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद बाइक दरब सिंह (निवासी निवारी मिडावली, सादाबाद, हाथरस) की है, जो वर्ष 2015 में आगरा के एक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी हुई थी और इसकी प्राथमिकी आगरा के थाना एत्माद्दौला में दर्ज है। इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed