सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two employees were arrested for parts theft at the depot.

Firozabad News: डिपो में पार्ट्स चोरी के मामले में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two employees were arrested for parts theft at the depot.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रोडवेज बस डिपो के स्टोर रूम से लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स चोरी होने के मामले में आखिरकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। दो सहायक स्टोर कीपरों का औरेया और सैफई स्थानांतरण कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
Trending Videos


कुछ दिन पहले डिपो के स्टोर रूम से क्लच और ब्रेक समेत अन्य महंगे पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले के तूल पकड़ने पर सहायक स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार ने सफाई देते हुए कहा था कि गेट पास बनाकर आवश्यकतानुसार पार्ट्स एटा डिपो भेजे गए थे। इस चोरी की घटना के बाद आरएम इटावा एस.के. नागर ने डिपो पहुंचकर मामले की दूसरे दिन ही गहन जांच की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्टोर के रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच के दौरान स्टोर व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसमें सहायक स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार और राज कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए राजेंद्र कुमार का औरैया तथा राजकुमार का सैफई स्थानांतरण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






पार्ट्स चोरी के प्रकरण के बाद दोनों कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिस दिन पार्ट्स एटा डिपो भेजने की बात कही गई थी। उसके अगले ही दिन माल वापस आ गया था।



प्रेमपाल सिंह, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed