{"_id":"69c0ecd20443165ec30010f0","slug":"two-people-died-in-collision-between-four-bikes-in-tundla-in-firozabad-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad Accident: चार बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल; परिजनों में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad Accident: चार बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल; परिजनों में मची चीखपुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की माैत हो गई। महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भिड़ी चार बाइकों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव घुरुकुआ निवासी सीताराम (56 ) पत्नी लीलावती 50 के साथ रविवार देर शाम बाइक से आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव रहनकला बेटी के घर जा रहे थे। वह जैसे ही गांव बासदानी के निकट पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार दीपू निवासी संतोष नगर की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सीताराम व उनकी पत्नी लीलावती व दूसरी बाइक पर सवार दीपू गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सीताराम की मौत हो गयी।
इधर, दूसरी घटना धीरपुरा के निकट साढे़ तीन बजे करीब की है। धीरपुरा निवासी शिवशंकर टूंडला से घरेलू सामान की खरीददारी कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। वह गांव धीरपुरा से पूर्व पीएस मैरिजहोम के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल शिवशंकर को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। शिवशंकर चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन बेटी व एक बेटा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया हादसों में घुरुकुआ निवासी सीताराम व धीरपुरा निवासी शिवशंकर की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया है। दोनों ही घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos