सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman took her own life due to grief over an empty womb and a dispute with her husband.

Firozabad News: सूनी गोद के गम और पति से तकरार पर महिला ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A woman took her own life due to grief over an empty womb and a dispute with her husband.
रीना का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम रूधेमई में रविवार की सुबह खुशियों के आंगन में मातमी सन्नाटा पसर गया। 38 वर्षीय रीना, जो शनिवार रात तक जेठ के बेटे के मुंडन पर मंगल गीत गा रही थी, उसने शनिवार देर रात गांव के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह शव उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। महिला अपनी सूनी गोद और पति से होने वाली तकरार के कारण अवसाद में थी।
Trending Videos


कन्नौज के सौरिख की रहने वाली रीना (38) की दूसरी शादी रूधेमई, सिरसागंज के विनोद कुमार से 12 साल पहले हुई थी। विनोद की भी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इधर, रीना का पहले पति से बच्चे न होने के चलते तलाक हुआ था। रीना 12 साल से बच्चे की आस में थी। शनिवार को पूरा परिवार लाखुन बकेवर स्थित मंदिर पर उसके जेठ प्रमोद कुमार के बेटे का मुंडन कराने व नेजा चढ़ाने गया था। वहां मुंडन की रस्मों और बच्चों की किलकारियों के बीच रीना का मन अपनी सूनी गोद को लेकर कचोटने लगा। रात को घर लौटने पर पेशे से पार्सल गाड़ी चालक पति विनोद से उसकी तीखी बहस हुई। विवाद के बाद सभी लोग सोने चले गए। इसके बाद रात को रीना उठकर गांव के तालाब किनारे पहुंची और छलांग लगा दी। सुबह उसका शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मायके वाले भी आए, खुशियां मातम में तब्दील

मूल रूप से कन्नौज के सौरिख की रहने वाली रीना (38) की मौत की सूचना पर मायके वाले भी आ गए। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट डूबने से मौत की पुष्टि कर रही है। संतान न होना भी एक कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed