{"_id":"69df7977445f4bbe2400cfad","slug":"uncle-murders-farmer-with-spear-in-firozabad-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: चाचा ने बेटों संग मिलकर की किसान की हत्या, बल्लम से गोद डाला; कांप गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: चाचा ने बेटों संग मिलकर की किसान की हत्या, बल्लम से गोद डाला; कांप गए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के फिरोजाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर किसान को माैत के घाट उतार दिया। बल्लम से किसान को गोद डाला। एक घंटे तक गांव में चीखपुकार मची रही। घटना से ग्रामीण सहम गए।
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव के ग्राम सैजनी में बुधवार सुबह खेत की तारबंदी के विवाद में किसान राकेश कुमार की उसके सगे चाचा और उसके बेटों ने बल्लम को गले में गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
55 वर्षीय मृतक राकेश कुमार के पुत्र अंकित ने बताया कि उसके पिता व चचेरे बाबा सुभाष के बीच खेत के बंटवारे का पुराना मामला है। इसमें कोर्ट से कुरा बंटवारा भी हो चुका है। फैसला उनके पक्ष में था, इससे सुभाष पक्ष खुन्नस खाए हुए था। बुधवार सुबह 6 बजे पिता राकेश कुमार घर के पीछे स्थित खेत पर बल्ली लगाकर तारबंदी कर रहे थे। तभी पिता के सगे चाचा सुभाष और उनके तीन बेटे पुष्पेंद्र, विनय और राहुल ने विवाद शुरू कर दिया।
Trending Videos

तारबंदी करने से रोकने लगे। पिता ने विरोध किया तो चारों आरोपियों ने बल्लम और रायफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पिता राकेश कुमार के गले में बल्लम घोंप दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी सुभाष, उनके बेटे पुष्पेंद्र, विनय और राहुल के खिलाफ थाना अरांव में तहरीर देकर प्राथमिकी हत्या के अभियोग में दर्ज कराई है। सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपी पुष्पेंद्र, राहुल और विनय को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष की तलाश की जा रही है। मृतक राकेश पर दो बेटे अंकित और आशु हैं। इनके अलावा एक बेटी विशाखा भी है। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक घंटे तक गांव में मची रही चीख-पुकार, सहम गए ग्रामीण
ग्राम सैजनी में बुधवार सुबह इंसानियत शर्मसार हो गई। किसान राकेश की बल्लम से गोदकर हत्या करने वाले हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए मृतक के भाई उमेश और बेटे प्रशांत और उत्सव पर भी रहम नहीं खाया। लगभग एक घंटे तक गांव में चीख-पुकार मची रही, लेकिन हमलावरों पर खून इस कदर सवार था कि जो भी सामने आया, उसे लहूलुहान कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब आरोपी सुभाष अपने बेटों के साथ राकेश पर काल बनकर टूटा, तो उन्हें बचाने के लिए उनके भाई उमेशचंद्र और उनके बेटे प्रशांत व उत्सव दौड़े। लेकिन हमलावरों ने उन पर भी बल्लम और राइफल की बटों से हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी किसी पर रहम खाने को तैयार नहीं थे। हमलावरों को देख ग्रामीण भी मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हमले के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
ये भी पढ़ें-UP: दो मुकदमे, 36 नामजद समेत 15 अज्ञात, पुलिस ने दबोचे 23 उपद्रवी; कासगंज उपद्रव में बड़ी कार्रवाई
ये भी पढ़ें-UP: दो मुकदमे, 36 नामजद समेत 15 अज्ञात, पुलिस ने दबोचे 23 उपद्रवी; कासगंज उपद्रव में बड़ी कार्रवाई

कमेंट
कमेंट X